फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर नानी के हाथों में गई मासूम की जान, जीआरपी ने बच्चे को दफनाया

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
पटना से बेटे की जमानत कराने आई एक महिला के हाथों में उसकी मासूम नातिन की जान चली गई। बेटे को भी जमानत नहीं मिली। ऐसे में महिला का रो- रोकर बुरा हाल था। जीआरपी ने बच्चे को दफना दिया। पटना के धनरुआ थाना क्षेत्र के बरनी निवासी शोभा देवी का लड़का मनीष कुमार पांडे चोरी का मोबाइल खरीदने के आरोप में पिछले आठ महीने से झांसी जेल में बंद है। मंगलवार को वह अपने बेटे की जमानत के लिए झांसी आई थीं। साथ में डेढ़ माह की बच्ची लिए थीं।
विज्ञापन


डेढ़ महीने पहले प्रसव के दौरान उनकी बेटी अमृता की मौत हो गई थी। तब से वह बेटी की मासूम बच्ची को पाल रही हैं। मजबूरन वह बच्ची को साथ लेकर आई थीं। सुबह आठ बजे रेलवे स्टेशन परिसर में कोर्ट के पास बैठी थीं, इस बीच बच्ची की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने बच्ची को कब्जे में लेकर उसको दफना दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि गर्मी से मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें