झांसी। ई-रिक्शा चालक भी अब अपनी पहचान सार्वजनिक करने के लिए अपने वाहन पर जानकारी चस्पा करें। अवैध पार्किंग और नो वेंडिंग पर कार्रवाई करें और बड़ागांव क्षेत्र के 26-27 अवैध कट बंद कराने के आदेश डीएम ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट नवीन सभागार में जिलाधिकारी गौरांग राठी व एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए।
जिलाधिकारी गौरांग राठी ने नगर में आम जनमानस को यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक प्लान पर चर्चा की। उन्होंने पुलिस द्वारा 18 प्वाइंट्स पर पार्किंग बनाए जाने के सुझाव पर सभी बिंदुओं को नगर निगम से साझा करने के निर्देश दिए। साथ ही जो क्षेत्र अभी छूट रहे हैं, उन्हें भी शामिल करने को कहा। उन्होंने कहा कि नगर में नो पार्किंग व नो वेंडिंग जोन के बोर्ड लगाए गए हैं। यदि ऐसे स्थानों पर अतिक्रमण होता पाया जाता है, तो सख्त कार्रवाई करें। बैठक में बताया कि जल्द ही एसओपी जारी होगी, जिसके माध्यम से कोई ओवरलोड वाहन कार्रवाई से नहीं बच सकेगा।
एआरटीओ को निर्देशित किया की समस्त विद्यालयों के स्कूली वाहनों की जांचोपरांत अनफिट स्कूली वाहन को सीज करने को कहा। एनएचएआई को झांसी-कानपुर हाईवे पर बड़ागांव में लगभग 26-27 ऐसे चिन्हित में अवैध कट को बंद करने ओर कंटीले तार लगाने का आदेश दिया।
बैठक में सीडीओ रामेश्वर सुधाकर सब्बनबाड, एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल, एडीएम न्याय अरुण कुमार गौड़, एसपी सिटी प्रीति सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।