झांसी। र्साइं बाबा के विवादित पोस्टर जारी होने व मंदिरों से र्साइं बाबा की प्रतिमा हटाए जाने के आह्वान से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। उच्चाधिकारियों ने जिला पुलिस को सतर्क करते हुए हालात पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि टकराव के हालात पैदा न हों।
आईजी लॉ एंड आर्डर ए. सतीश गणेश और आईजी कानपुर जोन आशुतोष पांडेय ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती करीब एक वर्ष से साईं बाबा की पूजा नहीं करने की बात कह रहे हैं। जिसे लेकर सनातन और र्साइं भक्तों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है।
जगतगुरु द्वारा सांई बाबा से संबंधित पोस्टर जारी किए गए हैं। साथ ही उन्होंने र्साइं बाबा की प्रतिमाओं को हिंदू पूजा स्थलों में हटाने का आह्वान किया है। इन पोस्टरों के जिले में आने के बाद भक्तों के बीच टकराव के हालात पैदा न हों, इसको लेकर उच्चाधिकारियों ने जिला पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।