फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल वालों से परेशान होकर शिकायत करने पहुंची मां, एसएसपी कार्यालय के सामने मासूम बेटी ने तोड़ा दम

Tue, 15 Sep 2020 01:07 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
बेटी की मौत के बाद बिलखती मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एसएसपी कार्यालय के बाहर मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक घटना घटी। इससे आसपास मौजूद लोगों की आंखों से भी आंसू छलक पड़े।

विज्ञापन


दरअसल ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला एसएसपी कार्यालय पहुंची थी। वह अपनी आठ माह की बच्ची को भी साथ लेकर आई थी। इससे पहले कि महिला एसएसपी से मिलकर शिकायत कर पाती, उसकी दुनिया ही उजड़ गई।
विज्ञापन


अपनी बारी का इंतजार कर रही महिला की मासूम बच्ची ने एसएसपी कार्यालय के सामने ही दम तोड़ दिया। अब महिला का रो-रोकर बुरा हाल है। वह लगातार पति व उसके परिजनों पर शोषण का आरोप लगा रही है।
विज्ञापन


परिवार से परेशान महिला और उसकी गोद में पड़े आठ माह की मासूम के शव को देख आसपास मौजूद लोगों की आंखें भर आईं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें