फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकाइयों को प्रोत्साहन दिया जाएगा प्रोत्साहन

Tue, 16 Jan 2018 12:46 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
industry - फोटो : demo
विज्ञापन
ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट की बैठक जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में की गई, इसमें जनपद में पूंजी निवेश के लिए प्रस्ताव देने के लिए विभिन्न उद्यमियों से अपील की गई।
विज्ञापन

जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त उद्योग ने उद्यमियों को अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी की गई औद्योगिक नीति के अंतर्गत उद्योग स्थापना करने पर ब्याज उपादान, स्टांप शुल्क छूट, सौर ऊर्जा के अंतर्गत स्थापित होने वाली इकाइयों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जिले में उद्योग के लिए पूर्ण भयमुक्त वातावरण मिलेगा एवं नव उद्यमी जहां भी उद्योग स्थापना को भूमि चाहेंगे वहां प्रदान की जायेगी।
उद्यमी 25 जनवरी तक अपने ऑन लाइन पंजीकरण समिट हेतु कराये। बैठक में उद्यम स्थापना के इच्छुक राज नारायण मालवीय, दैलवारा, राज ट्रांसफार्मर, मनोज कुमार एवं रोहित तिवारी, प्रबंधक तृप्ति फूड्स इंडिया लिमिटेड, ललितपुर, सेवाराम चैघरी महामंत्री जिला स्माल स्केल इंडस्ट्रीज एशोसियेशन, मदन गोस्वामी, सचिव चंदेरा औद्योगिक आस्थान सहकारी समिति, जनमेद पंथ चंदेरी साड़ी निर्माता, प्रदीप सोनी, हस्तशिल्प राज्य पुरस्कार में चयनित शिल्पकार एवं अन्य उद्यमीगण उपस्थित रहें। बैठक के अंत में कमलेश सर्राफ द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं उद्यमीगण एवं व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें