फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: डिफेंस कॉरिडोर से मजबूत होगी औद्योगिक बुनियाद, बजट में मिले 461 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। प्रदेश सरकार की ओर से बृहस्पतिवार को विधानसभा में पेश किए गए बजट में बुंदेलखंड डिफेंस कॉरिडोर के लिए 461 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस धनराशि का उपयोग डिफेंस कॉरिडोर के झांसी नोड को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से लिंक करने में किया जाएगा। इससे दिल्ली, नोएडा व देश के अन्य हिस्सों से आने वाले निवेशकों के लिए यहां पहुंचना आसान होगा।



गरौठा तहसील में डिफेंस कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। इसका निर्माण एरच कस्बे से सटे छह गांवों की 1034 हेक्टेयर जमीन पर किया जा रहा है। कॉरिडोर में यूनिट की स्थापना के लिए 12 निवेशक करार कर चुके हैं। उन्हें यहां जमीन भी आवंटित की जा चुकी है लेकिन, यूनिट की स्थापना का काम रक्षा मंत्रालय की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल) ने ही शुरू किया है।
विज्ञापन


बीडीएल यहां मिसाइल बनाने की इकाई स्थापित करने जा रही है। बाकी निवेशकों के प्रस्ताव अभी कागजों में ही कैद हैं। इसकी बड़ी वजह डिफेंस कॉरिडोर तक पहुंचने के लिए सुगम रास्ते का न होना है। लेकिन, अब इस कमी को दूर करने के लिए सरकार की ओर से बजट में 461 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।



सौर उर्जा की चमक और बढ़ेगी



झांसी। गरौठा तहसील में सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए 600 मेगावाट के सोलर पावर प्लांट की स्थापना की जा रही है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने इसके काम को और रफ्तार देने के लिए बजट में 580 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। इससे यह काम और भी तेजी के साथ पूरा होगा। बता दें कि झांसी में धूप की तपिश अब यहां के लिए वरदान साबित होने लगी है। यहां एक के बाद सोलर प्लांट स्थापित करने का काम जारी है। अब तक छह प्लांटों से उत्पादन शुरू हो चुका है। जबकि, 17 का काम भी जारी है।
विज्ञापन


वर्जन



आने वाले दिनों में डिफेंस कॉरिडोर क्षेत्र के औद्योगिक विकास की बुनियाद साबित होगा। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से इसके विकास पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। इसी के चलते कॉरिडोर के लिए बजट का आवंटन किया गया है। - मनीष चौधरी, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें