झांसी। झांसी से इंदौर और इटावा के लिए बृहस्पतिवार से ट्रेन ने दौड़ना शुरू कर दिया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये रेल मंत्री सुरेश प्रभु, केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती तथा रेलवे बोर्ड सदस्य यातायात मोहम्मद जमशेद ने रेल भवन दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर नई रेलगाड़ी का शुभारंभ किया। इस ट्रेन में बारह कोच ग्वालियर के लिए रवाना किए गए, इसमें चार कोच ग्वालियर में ग्वालियर-इंदौर इंटरसिटी से जुड़ गए। बाकी आठ कोच इटावा लिंक एक्सप्रेस बनकर रवाना हो गए। सप्ताह में चार दिन ट्रेन इंदौर के लिए और छह दिन इटावा के लिए जाएगी।
बृहस्पतिवार को झांसी-ग्वालियर-भिंड-इटावा लिंक एक्सप्रेस के शुभारंभ के लिए प्लेटफार्म एक पर तैयारी की गई थी। चूंकि, रेल मंत्री सुरेश प्रभु और केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती को रेल भवन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हरी झंडी दिखानी थी, इस कारण पूरा सिस्टम प्लेटफार्म पर ही लगाया गया था। ट्रेन को रवाना करने का समय 2.30 बजे रखा गया था। मगर, रेल भवन में देरी से कार्यक्रम शुरू होने से 2.51 बजे ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हो सकी। इस अवसर अवसर पर विधायक रवि शर्मा, डीआरएम एसके अग्रवाल, अपर मंडल रेल प्रबंधक विनीत सिंह, सीनियर डीसीएम दुर्गेश दुबे, आरपीएफ कमांडेंट आशीष मिश्र, डीओएम एसके गौतम के अलावा अन्य अफसर व बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद थे।
झांसी-ग्वालियर-इंदौर इंटरसिटी का ये होगा टाइम टेबल
झांसी-ग्वालियर-भिंड-इटावा लिंक एक्सप्रेस में चार कोच गाड़ी संख्या 21801 बनकर ग्वालियर तक जाएंगे। यह कोच ग्वालियर पहुंचने पर गाड़ी संख्या 11126 अप ग्वालियर इंदौर एक्सप्रेस में जुड़ जाएंगे। ग्वालियर से इस गाड़ी का नंबर 11126/21801 हो जाएगा। झांसी से एक थर्ड एसी, दो स्लीपर, एक एसएलआर कोच लगेगा। एसएलआर कोच के आधे हिस्से में जनरल टिकट के यात्रियों के बैठने की सुविधा होगी। यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार व शुक्रवार को उपलब्ध होगी। यह गाड़ी 14 घंटे 30 मिनट में अपना पूरा सफर तय करेगी।
गाड़ी नंबर 11126/21801 11125/21802
स्टेशन का नाम समय स्टेशन का नाम समय
झांसी 17.25 इंदौर 20.45
दतिया 17.47 देवास 20.41
डबरा 19.00 उज्जैन 21.45
ग्वालियर 19.30 मक्सी 23.15
शिवपुरी 21.40 शाजापुर 23.33
गुना 0.45 ब्यावरा राजगढ़ 0.48
रुठियाई 1.25 रुठियाई 2.15
ब्यावरा राजगढ़ 2.43 गुना 3.00
शाजापुर 3.58 शिवपुरी 5.06
मक्सी 5.00 ग्वालियर 8.15
उज्जैन 5.45 डबरा 8.57
देवास 6.39 दतिया 9.25
इंदौर 7.55 झांसी 10.05
झांसी-ग्वालियर-भिंड-इटावा एक्सप्रेस का यह होगा टाइम टेबल
झांसी-ग्वालियर-भिंड-इटावा लिंक एक्सप्रेस का नंबर 11801 व इटावा-भिंड-ग्वालियर-झांसी लिंक एक्सप्रेस का नंबर 11802 है। ये गाड़ी सप्ताह में छह दिन चलेगी। इस गाड़ी में सोमवार, मंगलवार, गुरुवार व शुक्रवार को छह जनरल कोच व दो एसएलआर कोच लगकर आएंगे। बुधवार व रविवार को इस गाड़ी में एक थर्ड एसी, दो स्लीपर, छह जनरल व एक एसएलआर कोच लगकर जाएंगे। इस गाड़ी में बुधवार व रविवार को जाने वाली ट्रेन में ही आरक्षण मिलेगा। यह गाड़ी अपना सफर पांच घंटे बीस मिनट में पूरा करेगी।
गाड़ी नंबर 11801 गाड़ी नंबर 11802
स्टेशन का नाम समय स्टेशन का नाम समय
झांसी 17.25 इटावा 4.30
दतिया 17.47 भिंड 5.15
डबरा 18.11 ग्वालियर 7.50
ग्वालियर 19.00 डबरा 8.57
भिंड 21.45 दतिया 5.15
इटावा 22.45 झांसी 10.05