फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: निर्दलीय प्रत्याशी ने जमा किया नामांकन, तीन और ने लिया पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन को लेकर नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन पहला पर्चा जमा हुआ। प्रयागराज के रहने वाले निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन पत्र जमा किया। इसके अलावा तीन और ने नामांकन पर्चा लिया।
विज्ञापन

स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू हुई है, जो कि छह अक्तूबर को दोपहर तीन बजे तक चलनी है। इसके बाद नाम निर्देशनों की जांच सात अक्तूबर को होगी। नाम वापसी के लिए अंतिम तिथि नौ अक्तूबर है। वहीं, 23 अक्तूबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होना है। 27 अक्तूबर को मतगणना होगा। मंगलवार से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के दौरान शुरुआती दो दिनों में 11 लोगों की ओर से नामांकन पत्र लिए गए थे। बृहस्पतिवार को प्रयागराज निवासी निर्दलीय प्रत्याशी धनंजय कुमार ने नामांकन पत्र जमा किया। इसके अलावा झांसी के रहने वाले नाथूराम रायकवार, रामकिशन, शिवशंकर पटेल ने नामांकन पत्र लिया।



‘स्नातक मतदाता तक पहुंचाएं सरकार की नीतियां’
झांसी। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय में झांसी मंडल के तीनों जिलों की बैठक हुई। एमएलसी मानवेंद्र सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र, प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, शिक्षा क्षेत्र में किए गए सुधारों और युवाओं के लिए सृजित अवसरों को हर स्नातक मतदाता तक पहुंचाना संगठन की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तीनों जिलों के कार्यकर्ता एकजुट होकर बीजेपी प्रत्याशी अशोक राठौर को विजयी बनाने का कार्य करेंगे। इस दौरान एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी, एमएलसी रमा निरंजन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक राजपूत, क्षेत्रीय मंत्री आनंद पटेल, जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें