फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Income Tax: पेन ड्राइव में अहम दस्तावेज लेकर लौटी आयकर टीम, कारोबारियों में हड़कंप

Sat, 20 Aug 2022 12:45 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

जानकीपुरम निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट दिनेश सेठी के घर भी टीम पहुंची थी लेकिन, उनके घर पर कोई नहीं मिला था। इसके बाद घर सील कर दिया गया था। पिछले दो दिन से आयकर टीम बिल्डर विजय सरावगी व सीए दिनेश सेठी के खातों की पड़ताल में जुटी हुई थीं।
विज्ञापन
Income Tax Raid - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेन ड्राइव में अहम दस्तावेज जुटाकर शुक्रवार को आयकर टीम वापस लौट गई। बृहस्पतिवार से आयकर विभाग की दो टीम एक बिल्डर तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट के बैंक लॉकर खंगालने में जुटी थी। यहां उन्होंने बिल्डरों से जुड़े दूसरे मामलों की भी पड़ताल की। तीन अगस्त से आयकर विभाग की टीम घनाराम ग्रुप एवं उससे जुड़े बिल्डरों के ठिकानों पर छापामारी कर रही है।
विज्ञापन

जानकीपुरम निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट दिनेश सेठी के घर भी टीम पहुंची थी लेकिन, उनके घर पर कोई नहीं मिला था। इसके बाद घर सील कर दिया गया था। पिछले दो दिन से आयकर टीम बिल्डर विजय सरावगी व सीए दिनेश सेठी के खातों की पड़ताल में जुटी हुई थीं।

टीम ने इनके दस्तावेजों की पड़ताल करने के साथ ही इंडियन बैंक (इलाहाबाद बैंक) की मुख्य शाखा में भी पहुंच कर उनके वित्तीय लेन-देन के बारे में भी जाना। यहां दोनों के लॉकरों की भी पड़ताल की गई। छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों को टीम पेन ड्राइव में लेकर वापस लौट गई। आयकर टीम के दोबारा आने से झांसी के दूसरे कारोबारियों में ही भी हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें