फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एसएनके गुटखा कंपनी के स्टॉकिस्ट के यहां आयकर का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बुधवार को आयकर विभाग की टीम ने एसएनके गुटखा कंपनी के स्टॉकिस्ट के यहां छापा मारा। विभागीय टीम दिन भर उसके गोदाम को खंगालती रही। इससे अन्य कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। कई अन्य गुटखा कारोबारी अपने प्रतिष्ठानों पर ताले डाले रहे।
विज्ञापन


आयकर विभाग की टीम बुधवार की सुबह सुभाषगंज पहुंची। यहां टीम ने एसएनके गुटखा कंपनी के स्टॉकिस्ट के गोदाम पर छापा मारा। टीम दिन भर गोदाम में उपलब्ध प्रपत्रों की जांच करती रही। इस दौरान आवक और बिक्री के रिकॉर्ड भी खंगाले गए। बताया जा रहा है कि स्टॉकिस्ट के पास पूरे बुंदेलखंड का काम है और वह गुटखा कंपनी के मालिक का रिश्तेदार भी है। छापे की सूचना से बाजार में हड़कंप की स्थिति रही। छापे के डर से कई अन्य गुटखा कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें