फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तीन लोहा कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर आयकर और जीएसटी इंटेलीजेंस का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
कच्चे-पक्के बिल और कंप्यूटर का डाटा लिया कब्जे में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुधवार को जीएसटी इंटेलीजेंस और आयकर विभाग की टीमों ने शहर के तीन बड़े लोहा कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर छापे मारे। दोपहर से शुरू हुई पड़ताल देर रात तक जारी रही। टीमों ने प्रतिष्ठानों पर उपलब्ध दस्तावेज, कच्चे-पक्के बिल व कंप्यूटरों का डाटा अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही प्रतिष्ठान संचालकों व उनके स्टाफ से पूछताछ भी की गई। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान बड़े पैमाने पर जीएसटी की चोरी पकड़ी गई है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर तकरीबन बारह बजे जीएसटी इंटेलीजेंस और आयकर विभाग की टीमें आंतिया ताल स्थित फर्म अग्रवाल स्टील कॉर्पोरेशन, शारदा हिल्स कॉलोनी स्थित जगदंबा स्टील कॉर्पोरशन और रानी लक्ष्मीबाई पार्क के सामने स्थित मीनाक्षी रोलिंग पर पहुंचीं। यह टीमें लखनऊ और कानपुर से सीधे प्रतिष्ठानों पर पहुंचीं थीं। विभाग के स्थानीय अफसरों को इसकी भनक भी नहीं थी। स्थानीय पुलिस को साथ लेकर टीमों ने जांच की कार्रवाई शुरू कर दी। प्रतिष्ठानों में मौजूद सभी लोगों के मोबाइल कब्जे में ले लिए। इसके बाद टीमों में मौजूद अफसरों ने प्रतिष्ठानों में उपलब्ध बिल-वाउचर कब्जे में ले लिए। साथ ही कंप्यूटर में उपलब्ध डाटा भी अपने कब्जे में ले लिया। कारोबारियों के मोबाइल भी खंगाले गए। इस दौरान कारोबारियों और उनके स्टाफ के लोगों से पूछताछ भी की गई। बताया जा रहा है कि जांच में बड़े पैमाने पर जीएसटी की चोरी पकड़ी गई है। फर्मों का ज्यादातर खुदरा कारोबार कच्चे बिलों पर संचालित होता पाया गया है। देर रात तक जीएसटी और आयकर विभाग की पड़ताल जारी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें