फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईनाम निकलने का लालच देकर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस ने ठगी करने वाले तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
इनाम निकलने का लालच देकर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी पकडे़
विज्ञापन

झांसी। फोन पर लोगों को इनाम निकलने का लालच देकर रुपयों की ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधियों को एसओजी व नवाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से पुलिस ने अलग-अलग बैंकों के 19 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया है। अन्य साथियों का पुलिस पता लगा रही है।
एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि फोन पर इनाम निकलने का लालच देकर लोगों से ठगी के मामलों की लगातार शिकायतें आ रही थीं। इसे देखते हुए साइबर थाने के साथ एसओजी टीम को भी लगाया गया। बुधवार को इलाहाबाद बैंक चौराहा स्थित एटीएम से ठगों द्वारा रुपये निकालने की सूचना पर एसओजी टीम प्रभारी राजेश पाल सिंह व नवाबाद प्रभारी निरीक्षक नयन सिंह मौके पर पहुंचे। यहां एटीएम से रुपये निकालते समय दतिया के थाना बड़ौनी अंतर्गत पाचौर गांव निवासी गोविंद यादव, भूपेंद्र यादव और भांडेर के ततारपुर निवासी शैलेंद्र पटेल को पकड़ा। पूछताछ करने पर पता चला कि तीनों अपने साथियों के साथ मिलकर फोन पर इनाम निकलने का लालच देकर लोगों से रुपये मंगाते थे। इसके बाद अलग-अलग एटीएम से रुपये निकाल लेते थेे।
विज्ञापन

इनके नाम पर थे एटीएम कार्ड
पुलिस को मिले एटीएम कार्ड गोविंद सिंह यादव, विशाल पटेल, पुष्पेंद्र पाल, रामकिशोर, भूपेंद्र यादव, विकास शर्मा, वीरेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह, निशा अहिरवार व अनूप शर्मा के नाम से हैं।
विज्ञापन

कालपी से आती थी कॉल, सरगना फरार
बताया गया है कि फोन पर इनाम निकलने का लालच देने वाली कॉल जालौन के कालपी से आती थीं। कालपी निवासी आशीष उर्फ छोटे सरगना बताया गया है। वह कॉल कर तीनों आरोपियों के खाते में रकम मंगाता था। तीनों अलग-अलग जिलों में जाकर खातों से रकम निकाल लेते थे। पुलिस टीम सरगना की तलाश में जुट गई है। ठगों को पकड़ने में इलाइट चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार तिवारी, जेल चौकी प्रभारी दिनेश त्रिपाठी, विजयकरन, शैलेंद्र चौहान, प्रदीप सेंगर, पदमचंद्र व चंद्रशेखर शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें