फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशाला में दी स्मार्ट सिटी की जानकारी

Fri, 09 Oct 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को स्मार्ट सिटी के बारे में जानकारी देने और उनके सुझाव लेने के लिए नगर निगम द्वारा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में एक कार्यशाला आयोजित की गई।
विज्ञापन


कार्यशाला में नगर निगम की ओर से आईटी एक्सपर्ट राकेश कुमार साहू ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शहर को साफ रखने के साथ ही लोगों को इसके प्रति जागरूक करना जरूरी है। इस दौरान शिक्षकों व विद्यार्थियों को ई-गवर्नेंस, अम्रत, मुस्कान आदि प्रोजेक्ट के बारे में भी अवगत कराया गया। वहीं, नगर सुधार, पुनर्वास, पर्यावरण संरक्षण, सीवेज, रेन वाटर हार्वेस्टिंग आदि की जानकारी दी।

इस दौरान प्रो. धीर सिंह, ई. राहुल शुक्ला, ई. विजय वर्मा, डॉ. जाकिर अली, ई. बीपी गुप्ता, ई. सादिक खान, ई. राजेश वर्मा, ई. हेमंत राय, अक्षय सक्सेना, अनुराग कुमार, ई. विक्रम निरंजन समेत इंजीनियरिंग विभाग के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें