फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर और कर्मचारी प्रशिक्षण में, फरियादी भटकते रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आचार संहिता लगने के बाद दफ्तरों में अधिकारियों का टोटा है। इस समय मतदान के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण जीआईसी में दिया जा रहा है। इससे विभागों में ताले लटक रहे हैं।
विज्ञापन

स्कॉलरशिप, किसान क्रेडिट कार्ड और आधार बनवाने आदि कामों के लिए लोग विकास भवन के कार्यालय पहुंचे। लेकिन वहां पर कमरों में ताले लटके मिलने और कार्यालय में अधिकारियों की खाली पड़ी कुर्सी देखकर उनको बिना काम के ही लौटना पड़ा। वहां पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि इस समय सभी अधिकारी प्रशिक्षण में गए हैं।
लगातार कई दिनों से चुनाव की तैयारी के चलते विकास भवन के कार्यालय में अधिकारी नहीं बैठ रहे हैं। जिससे कई किलोमीटर दूर से आए लोगों को परेशान होकर वापस लौटना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि वह कई दिनों से दफ्तर का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन साहब नहीं मिल रहे हैं। जब भी आते हैं, कार्यालय के बाहर बैठे चपरासी यह कहकर वापस कर देते हैं कि चुनाव चल रहा है, साहब मीटिंग में है कल आना।
विज्ञापन

लोगों से बातचीत
आयुष का कहना है कि वह कई दिनों से आरटीओ कार्यालय अपनी गाड़ी का ट्रांसफर कराने के लिए आ रहे हैं, लेकिन कार्यालय बंद होने के कारण वापस लौट जाते हैं।
निहाल ने बताया कि वह आधार कार्ड बनवाने के लिए कार्यालय आया था, लेकिन कार्यालय में काम नहीं होने से उसे वापस लौटना पड़ रहा है।
अनिल रायकवार ने बताया कि वह किसान क्रेडिट कार्ड की जानकारी के लिए कार्यालय आया था, लेकिन कार्यालय में कुर्सी खाली होने के कारण उसे वापस लौटना पड़ रहा है।
मोनू विश्वकर्मा ने बताया कि वह पांच किलोमीटर दूर से कार्यालय जरूरी काम से आया था, लेकिन बाहर बैठे चपरासी ने बताया कि साहब का प्रशिक्षण चल रहा है, दो दिन बाद आना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें