फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने तीन क्षेत्रों में फहराया था परचम

Wed, 11 Jan 2017 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bjp , jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
 पिछले लोकसभा चुनाव में जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में से तीन पर भाजपा आगे रही थी। एक सीट पर सपा पहले, दो पर दूसरे और एक सीट पर तीसरे स्थान पर थी। बसपा एक विधानसभा क्षेत्र में दूसरे और तीन में तीसरे स्थान पर थी। कांग्रेस को चारों ही सीटों पर चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा था। 
विज्ञापन

2014 में हुए लोकसभा चुनाव में जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों में से झांसी सदर, बबीना और गरौठा में भाजपा ने सर्वाधिक वोट हासिल किए थे। मऊरानीपुर में भाजपा दूसरे स्थान पर रही थी। जबकि, समाजवादी पार्टी केवल मऊरानीपुर में ही बढ़त बनाने में कामयाब हुई थी। झांसी सदर व बबीना विधानसभा क्षेत्र में सपा दूसरे तथा गरौठा में तीसरे स्थान पर रही थी। बहुजन समाज पार्टी गरौठा विधानसभा में दूसरे स्थान पर पहुंच पाई थी। अन्य तीनों विधानसभा क्षेत्रों में बसपा तीसरे स्थान पर रही थी। जबकि, कांग्रेस को चारों विधानसभा क्षेत्रों में चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा था। हालांकि, विधानसभा चुनाव को लोकसभा के चश्मे से नहीं देखा जा सकता है। विधानसभा चुनाव में स्थानीय मुद्दे व प्रत्याशी की क्षेत्र में पकड़ मतदान का बड़ा आधार होती है। जबकि, लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय मुद्दे अहम होते हैं। इस चुनाव में कौन पार्टी जनता का विश्वास जीतने में कामयाब होगी। यह कहना अभी जल्दबाजी होगी। हालांकि, चुनावी पंडित लोकसभा चुनाव के वोटों के आंकड़ों को सामने रखकर विधानसभा की जीत - हार का गणित निकालने में जुट गए हैं। 

 कहां कितने वोट मिले  
-------------------
                झांसी          बबीना         मऊरानीपुर      गरौठा 
बसपा        31,810      31,042       50,148        45,954
भाजपा      1,30,142    88,622       90,825        95,702
सपा          42,809      84,426        91,626       45,019
कांग्रेस       26,400       9,309         13,802       10,659

वोटों का प्रतिशत 
--------------
               झांसी        बबीना      मऊरानीपुर    गरौठा 
बसपा       13.51      14.07      19.66       22.68  
भाजपा      55.28      40.17      35.61       42.23
सपा         18.18      38.27       35.92      22.22 
कांग्रेस       11.21       4.22       5.41         5.26

दावे नेताओं के
-------------
अच्छे दिन तो सपना रहे 
लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अच्छे दिनों का सपना दिखाकर वोट हासिल किए थे। लेकिन, अब पोल खुल गई है। काम केवल प्रदेश सरकार ने ही किया है। केंद्र सरकार सिर्फ जुमलेबाजी ही करती आ रही है। इस बार के चुनाव में चारों सीटों पर सपा अपना परचम फहराएगी। 
विज्ञापन

- डा. चंद्रपाल सिंह यादव, सांसद 

कांग्रेस से ही होगा मुकाबला 
लोकसभा और विधानसभा चुनाव की परिस्थितियों में बहुत अंतर होता है। आम चुनाव में भाजपा ने सुनहरे सपने दिखाकर वोट लिए थे, जिन पर खरी नहीं उतर पाई। बसपा और सपा ने प्रदेश को पिछड़ेपन की ओर धकेल दिया है। अब जनता कांग्रेस के साथ है। सभी सीटों पर अन्य दलों का कांग्रेस से ही मुकाबला होगा। 
- प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री 

अब बसपा से ही है आस 
लोकसभा चुनाव में भाजपा ने धोखा देकर वोट हासिल किए थे। लेकिन, हकीकत अब सामने आ चुकी है। जबकि, सपा सरकार की गुंडई से समाज के सभी वर्ग बुरी तरह से त्रस्त हैं। विकास के नाम पर सपा ने सिर्फ वादे किए हैं। ऐसे में लोगों को बसपा से ही आस है। 
- तिलक चंद्र अहिरवार, पूर्व एमएलसी  

चारों सीटें जीतेगी भाजपा 
लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा के प्रति जनता का विश्वास और बढ़ा है। लोकसभा चुनाव में विधानसभा की एक सीट पर हम पिछड़ गए थे, लेकिन इस बार भाजपा चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। सपा से जनता त्रस्त है और बसपा से लोग ऊब चुके हैं। कांग्रेस लड़ाई में ही नहीं है।
विज्ञापन

- रवींद्र शुक्ल, पूर्व मंत्री  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें