फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: किशोरी की हत्या के मामले में गांव के इर्द-गिर्द घूम रही शक की सुई, पुलिस के हाथ आए अहम सुराग

Sat, 11 Apr 2026 02:44 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क

सार

मंगलवार सुबह हर्षिता की लाश घर से करीब 500 मीटर दूर कुएं से बरामद हुई थी। हर्षिता घर से पांच दिन से लापता थी। जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया, उसमें कम से कम दो लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
छात्रा हर्षिता की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उल्दन थाने के निमोनी गांव में 12वीं की छात्रा हर्षिता (17) की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। अभी तक की छानबीन में पुलिस को गांव के ही व्यक्ति के इस मामले में शामिल होने का सुराग मिला है। जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया, उसमें कम से कम दो लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

शक के आधार पर आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

मंगलवार सुबह हर्षिता की लाश घर से करीब 500 मीटर दूर कुएं से बरामद हुई थी। हर्षिता घर से पांच दिन से लापता थी। परिजनों ने बताया कि हर्षिता इसी साल 12वीं में गई थी। मऊरानीपुर में कंप्यूटर कोचिंग करने जाती थी। 2 अप्रैल को कोचिंग के लिए निकली थी। इसके बाद से लापता थी। कुएं में उसका शव मिलने के बाद उल्दन पुलिस ने हत्या के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू की थी। गांव में कुछ जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। फुटेज खंगालने पर पुलिस को अहम सुराग मिले। हर्षिता के सीडीआर से भी सुराग मिला। इन सबकी मदद से पुलिस को इस वारदात में गांव के ही किसी व्यक्ति के होने का शक गहरा गया।
विज्ञापन


सीओ आसमा वकार का कहना है अहम सुराग मिले हैं। उसके आधार पर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें