फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए युवक ने दोस्त के घर लगाई फांसी

विज्ञापन
फांसी - फोटो : ?????
विज्ञापन
झांसी। थाना सीपरी बाजार क्षेत्र में ससुराल आए एक युवक ने दोस्त के यहां फांसी लगा ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस ने दोस्तों से पूछताछ कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जालौन के कुठौंद निवासी विक्त्रस्म श्रीवास की थाना सीपरी बाजार के भोेजला गांव में ससुराल है। 22 अगस्त को वह अपनी पत्नी वर्षा के साथ ससुराल आया था। बताया गया है कि किसी बात को लेकर उसकी साले से कहासुनी हो गई। गुस्से में वह ससुराल से चला गया। इसके बाद सोमवार को वह बाइक से वह थाना सीपरी बाजार में दीनदयाल नगर में रहने वाले दोस्त के घर पहुंचा। यहां रात में दोस्त के यहां कमरे पर रूक गया। रात में ही उसने फांसी लगा ली। सुबह उसका दोस्त जब उसे उठाने कमरे में पहुंचा तो विक्रम को फंदे पर लटका देख घबरा गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर कब्जे में लिया। देर शाम पुलिस मामले की पड़ताल में लगी रही। पुलिस ने इस मामले में दोस्त से भी पूछताछ की है।
इसी तरह, थाना प्रेमनगर के प्रतापुरा निवासी पवन कुमार शाक्या ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार की रात वह कमरे में सोने गए थे और मंगलवार सुबह परिजन पवन का शव लटका देख घबरा गए। यहां भी घटना का कारण पता नहीं चल सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें