फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कनक भवन बिहारी-बिहारिणी जू हुए विराजमान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ओरछा। श्रीरामराजा सरकार की नगरी ओरछा में कनक भवन प्रवेश महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस दौरान श्री कनक भवन बिहारी-बिहारिणी जू महाराज नूतन महल में विराजमान हो गए हैं। पुष्य नक्षत्र के शुभ अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यह धार्मिक विधि-विधान संपन्न हुआ। आज से नूतन कनक भवन मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन का सौभाग्य मिलेगा।
वृंदावन के आचार्य विष्णुकांत के निर्देशन में यह प्रवेश महोत्सव संपन्न हुआ। स्वामी राजेंद्र दास के सानिध्य में प्रतिष्ठा का अनुष्ठान कराया गया। राजेश गंगेले और बलवंत सिंह परिहार ने मुख्य यजमान के रूप में दायित्व निभाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नूतन कनक भवन मंदिर में प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक भक्तमाल का समाज गायन हो रहा है। गिरिधर गोपाल शास्त्री और कृष्णकांत शास्त्री के साथ लगभग 151 ब्राह्मण और संत सामूहिक रूप से गायन कर रहे हैं। इससे मंदिर परिसर का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें