फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: अखिलेश यादव का फर्जी संदेश वायरल करने का मामला, एसएसपी के पास पहुंचे सपाई

Thu, 13 Jan 2022 01:13 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

झांसी में अखिलेश यादव का फर्जी संदेश प्रसारित करने का मामला सामने आया है। सपा नेता व कार्यकर्ता तस्वीर वायरल करने की शिकायत लेकर एसएसपी के पास पहुंचे हैं।
विज्ञापन
सपा नेता व कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में अखिलेश यादव का फर्जी संदेश प्रसारित करने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर समाजवादी पार्टी में आक्रोश है। सपा नेता व कार्यकर्ता पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ अयोध्या में निर्माणाधीन मंदिर को लेकर आपत्तिजनक दावे के साथ तस्वीर वायरल करने की शिकायत लेकर एसएसपी के पास पहुंचे हैं।

विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष महेश कश्यप का कहना है कि झांसी निवासी प्रवीण अग्रवाल नामक युवक व्यक्ति ने गोल्ड फ्रेंड्स व्हाट्सएप ग्रुप में एक तस्वीर के साथ एक पोस्ट किया। इसमें अयोध्या में निर्माणाधीन मंदिर को लेकर आपत्तिजनक बातें कही गई थीं। इसको लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। महेश कश्यप का कहना है यह पूरी तरह से फर्जी है। उन्होंने एसएसपी को ज्ञापन देकर आरोपी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन मामले में एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें