फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में सियासी गर्मी वाले 41 इलाकों ने बढ़ाई पुलिस की मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मतदान की तिथि करीब आने के साथ ही कई इलाकों में सियासी गर्मी बढ़ने लगी है। झांसी रेंज में सियासी मामलों के चलते पुलिस ने 41 इलाकों को संवेदनशील माना है। इन इलाकों में बढ़ रही तनातनी को देखते हुए पुलिस को यहां नियमित गश्त करनी पड़ रही है। यहां के 54 मतदान केंद्रोें को पुलिस ने पहले ही बवाली घोषित कर रखा है।
विज्ञापन

झांसी जोन में कुल 2711 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां के सभी 4500 बूथ पर 20 फरवरी को मतदान होगा। सियासी हालात के चलते जिन गांवों में टकराव की आशंका बनी हुई है पुलिस ने ऐसे 41 गांव चिह्नित किए हैं। इनमें जालौन में महेवा, कुठौंद, रामपुरा, माधवपुरा के गांव, झांसी की सदर सीट पर मैरी गांव, छनियापुरा, ओरछा गेट, कोछाभांवर, भगवंतपुरा, भट्टागांव, लकारा, बबीना में बुढ़पुरा, रानीपुर, पालर, मऊरानीपुर में खिसनी खुर्द, अकसेव, लारौन एवं गरौठा में फतेहपुर स्टेट को संवेदनशील माना गया है। ललितपुर में महरौनी के कई गांव भी इस सूची में शामिल हैं। मतदान की तिथि करीब आने के साथ ही इन इलाकों में राजनीतिक तनातनी देखने को भी मिल रही है। हालात को विस्फोटक होेने से रोकने के लिए पुलिस ने यहां अभी से गश्त तेज कर दी। वहीं, डीआईजी जोगेंद्र कुमार का कहना है सभी इलाकों की पुलिस सख्त निगरानी कर रही है। गड़बड़ी करने वालों से कड़ाई से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। बवाली एवं क्रिटिकल बूथों पर अलग से पुलिस फोर्स तैनात रहेगा।
जोन में कुल 54 मतदान केंद्र वल्नरेबल व 473 क्रिटिकल
झांसी जोन में कुल 54 मतदान केंद्र वल्नरेबल घोषित किए गए हैं। सर्वाधिक 20 केंद्र झांसी में हैं। जालौन में 15 एवं ललितपुर में 19 केंद्र शामिल हैं। झांसी में सर्वाधिक वल्नरेबल मतदान केंद्र सदर सीट पर हैं। इसके बाद बबीना एवं मऊरानीपुर विधानसभा में हैं। गरौठा में सिर्फ एक मतदान केंद्र ही वल्नरेबल बनाया गया है। पूरे रेंज में कुल 473 क्रिटिकल मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। सर्वाधिक 187 क्रिटिकल मतदान केंद्र जालौन में हैं। झांसी में 140 एवं ललितपुर में 146 क्रिटिकल केंद्र चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें