फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवाइजरी कमेटी के सामने पेश होंगे एसएसपी व डीएम

Mon, 23 May 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
murder case , jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। बड़ागांव में हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य तीन आरोपियों पर रासुका के प्रस्ताव पर शासन ने मोहर लगा दी है। इसके चलते सोमवार को एसएसपी और जिलाधिकारी सोमवार को लखनऊ में एडवाइजरी कमेटी के सामने अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि तीन जून 2015 की दोपहर 11.40 बजे बड़ागांव बस स्टैंड के पास स्थित कॉस्मेटिक की दुकान पर संजय यादव निवासी बचावली बुजुर्ग अपने दोस्त रंजीत पुत्र गोपाल सिंह निवासी बसोवा ओरछा के साथ बैठा था। तभी सोमवीर कुशवाहा, कैलाश राजपूत, रोहित यादव निवासीगण बड़ागांव, रोहित निवासी बचावली बुजुर्ग बड़ागांव, सुनील कुशवाहा निवासी बड़ागांव व रिंकू कैलाश का ड्राइवर असलाह लेकर दुकान पर आ धमके।

आते ही आरोपियों ने संजय व रंजीत को ताबड़तोड़ फायरिंग करके मौत के घाट उतार दिया। वारदात की गंभीरता को देख एसएसपी ने विगत माह मुख्य आरोपी सोमवीर कुशवाहा, रिंकू रैकवार व कैलाश राजपूत पर रासुका में कार्रवाई की संस्तुति की, जिस पर जिलाधिकारी ने अपनी मोहर लगा दी।
विज्ञापन


इसके बाद दस्तावेज शासन के पास भेजे गए, जहां शासन ने स्वीकृति प्रदान करके एडवाइजरी कमेटी के पास भेज दिया। जिसके चलते सोमवार को दोनों अधिकारियों को कमेटी ने अपना पक्ष रखने के लिए लखनऊ बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें