फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजों की खरीद पर छूट में पांच गुना इजाफा

Mon, 23 May 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
khethi, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। सूखे बुंदेलखंड में सरकार ने किसानों को राहत देने का निर्णय लिया है। इसके तहत यहां तिलहनी फसल को बढ़ावा देने के लिए शासन ने तिल बीज के अनुदान में करीब पांच गुना इजाफा किया है। तिल, सोयाबीन के बीजों की खरीद में मिलने वाली छूट का लाभ किसानों को सीधे न देकर खरीद के बाद खातों में पैसा भेजकर दी जाएगी।
विज्ञापन


बुंदेलखंड के किसानों को तिलहनी फसलों के लिए सरकार भारी-भरकम छूट देे रही है। इसका लाभ लेने के लिए किसानों को सरकारी बीज खरीद केंद्र से ही बीज लेने होंगे। उन्हें अपने खाते भी अपडेट करने होंगे। पिछले वर्ष तिल के बीज की खरीद पर प्रति कुंतल 1200 रुपये की छूट थी।

इस बार बढ़ाकर इसे 5800 रुपये प्रति कुंतल कर दिया गया है। इसकी वास्तविक कीमत 11170 रुपये प्रति कुंतल है। किसानों को पूरी कीमत जमा करनी होगी। उनके खाते में छूट के रुपये सप्ताह भर में आ जाएंगे। यह बीज उन्हें 5370 रुपये का पड़ेगा।
विज्ञापन


इसी प्रकार सोयाबीन के बीज में 1200 रुपये प्रति कुंतल की छूट थी, जिसे बढ़ाकर इस बार 2500 रुपये प्रति कुंतल की कर दिया गया है। सोयाबीन के बीज का वर्तमान मूल्न्य 6,130 रुपये कुंतल है। इसमें किसान को लगभग 2500 रुपये अनुदान मिलेगा।

दालों पर नहीं बढ़ा छूट का लाभ
शासन ने जहां तिल व सोयाबीन की बीजों पर मिलने वाली छूट को कई गुना बढ़ा दिया, वहीं धान, उर्द, मूंग, अरहर, मूंगफली के बीजों की छूट में कोई वृद्धि नहीं की गई है। यह पिछले साल की तरह ही निर्धारित छूट पर मिलेंगे। इनका पैसा भी किसानों को सीधा खातों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन


‘वर्तमान में हमारे पास तिल, मूंग व उर्द का बीज आ चुका है। इसे जल्द ही ब्लाकों में भेजा जा रहा है। सोयाबीन का बीज आना बाकी है।’
- डॉ. बीडी मौर्य, जिला कृषि अधिकारी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें