फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

365 दिनों में 32 हजार झांसी वालों ने तोड़ डाले यातायात के नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शहरवासी यातायात के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ये बात हम नहीं बल्कि यातायात विभाग बता रहा है। यहां महज 365 दिनों में शहर के 32 हजार लोगों ने यातायात के नियम तोड़े हैं। इनमें 19 हजार से अधिक लोग तो ऐसे हैं जो बिना हेलमेट लगाए फर्राटा भर रहे थे। ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले इन लोगों के ई-चालान ने विभाग को मात्र एक साल में 43 हजार रुपये की कमाई कराई है। यातायात के नियम तोड़ने वाले पहले तो ट्रैफिक पुलिस से बचकर निकल जाते थे, लेकिन जब से ई-चालान की सेवा शुरू हुई, तब से यातायात विभाग भी चौकन्ना हो गया है। झांसी में फरवरी 2021 में शुरू हुई ई-चालान सेवा के बाद से यातायात पुलिस ने एक फरवरी 2022 तक एक साल में तेज गति से वाहन चलाने वाले, बिना हेलमेट वाले
विज्ञापन

दोपहिया और बिना सीट बेल्ट लगाए चारपहिया वाहन चलाने वाले लगभग 32 हजार वाहन चालकों के चालान काटकर तकरीबन 43 लाख रुपये जुर्माना राशि वसूल की है।
ई-चालान प्रणाली शुरू होने के बाद ट्रैफिक सिपाही बिना वाहन रोके अपने मोबाइल से ही यातायात नियम तोड़ने वालों का चालान कर रहे हैं। गाड़ी नंबर के हिसाब से चालान उनके घर भेज दिया जाता है। करीब 19 हजार दोपहिया वाहन चालकों का हेलमेट न पहनने पर चालान हुआ। वहीं, गलत जगह गाड़ी खड़ी करने वालों का भी सबसे अधिक चालान किया गया है। जहां इस साल चालान की संख्या बढ़ने के साथ ही जुर्माना राशि वसूली में भी इजाफा हुआ है।
ट्रैफिक पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के आंकड़े
-बिना हेलमेट वाले चालक 19200
- गलत पार्किंग करने वाले 3200
-दोपहिया पर तीन सवारी वाले 4800
-संकेतकों के उल्लंघन, नंबर प्लेट, बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वाले 1600
26 हजार का कोर्ट में चल रहा मामला
झांसी। ये मामले तो महज 32 हजार हैं। झांसी में यातायात के नियम तोड़ने वालों की संख्या और भी अधिक है। यातायात विभाग के आंकड़े बता रहे हैं कि अभी लगभग 26 हजार वाहन चालक ऐसे हैं। जिनके मामले न्यायालय में पेंडिंग चल रहे हैं।
विज्ञापन

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने वाले लोगों के चालान किए गए हैं। लोगों को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

शैलेंद्र सिंह, यातायात प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें