फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बड़े खतरों को टालने के लिए छोटी आदतों में करें सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। भागदौड़, तनाव व बाहर का भोजन करने से हृदय रोग की समस्या बढ़ रही है। ऐसे में छोटी-छोटी आदतों को बदलकर बड़े खतरों को टाल सकते हैं। हृदय सही तरह से काम करे तो इंसान की जिंदगी लंबी और स्वस्थ रहती है। यह बात सीएमओ डाॅ. इम्तियाज अहमद ने सभागार में विश्व हृदय दिवस पर आयोजित गोष्ठी में कही।
विज्ञापन

एनसीडी सेल के नोडल अधिकारी डॉ. अमित तिवारी ने कहा कि पहले हृदय रोग को बढ़ती उम्र की समस्या माना जाता था, लेकिन अब अधिक समय तक काम, तनाव और गलत खानपान से युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। कम उम्र के वयस्कों में दिल के दौरे की घटनाओं में चिंताजनक वृद्धि हुई है।
पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट डॉ. सौरभ सक्सेना ने बताया कि विश्व हृदय दिवस 2025 की थीम है डोंट मिस ए बीट... इसका संदेश हृदय की हर धड़कन अहम है। समय पर जांच कराएं और स्वस्थ आदतें अपनाएं। उन्होंने कहा कि तनाव कम करने के लिए योग और अन्य तकनीकों का उपयोग करें। ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर की नियमित जांच कराएं। अपने हृदय की देखभाल करने का संकल्प लें। इस दौरान डीसीएमओ डॉ. प्रदीप सिंह यादव, डॉ. शिव प्रकाश, डॉ. हुसैन खान, डीएमओ अनिल क्रिस्टोफर मैसी, जिला प्रशासनिक अधिकारी हेमंंत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें