फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों पर कड़ाई से अंकुश लगाया जाए:डीआईजी

Sun, 15 May 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
dig metting, jhansi news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
झांसी। डीआईजी ने शनिवार को रेंज के पुलिस कप्तानों के बैठक करके अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। लंबित मुकदमों का जल्द से जल्द निस्तारण करने की भी बात कही।
विज्ञापन


मासिक समीक्षा बैठक में डीआईजी शरद सचान ने कहा कि जिस तरह से झांसी में थानों पर खड़े वाहनों का निस्तारण किया गया है, उसी तरह से ललितपुर व जालौन में भी किया जाना चाहिए। अपराधियों को अभियान चलाकर जेल के सीखचों के पीछे भेजा जाए।

उन्होंने कहा कि वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है, जिस पर तेजी से अंकुश लगाया जाना चाहिए। आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि तुलनात्मक रूप से अपराध का ग्राफ बढ़ा है, जिसे रोका जाना चाहिए। लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि थानों पर पीड़ितों की सुनवाई नहीं हो रही है,
विज्ञापन


जिसकी वजह से अधिकारियों के यहां पीड़ितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। थानेदारों की शिकायत गंभीरता से नहीं सुनने की प्रवृत्ति को कार्रवाई करके रोका जाए। इस दौरान एसएसपी झांसी मनोज तिवारी, एसपी ललितपुर मोहम्मद इमरान व एसपी जालौन बबलू कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें