फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध लिखकर आयकर का महत्व बताया

विज्ञापन
आयकर दिवस पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के सफल विद्यार्थियों के साथ अधिकारी व शिक्षक। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
निबंध लिखकर आयकर का महत्व बताया
विज्ञापन

झांसी। आयकर दिवस पर बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर आयकर के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन

आयकर विभाग ने बुधवार को कानपुर चुंगी स्थित सन इंटरनेशनल व क्राइस्ट द किंग कॉलेज में आयकर जागरूकता विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। सफल विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही विद्यार्थियों ने आयकर का योगदान, गतिविधि व कार्यविधि से संबंधित प्रश्न किए, जिनका संबंधित अधिकारियों ने जवाब दिए। विद्यार्थियों ने भविष्य में आयकर जमा करके अनंत भारत के निर्माण में सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया। इधर, सदर बाजार व रानी महल पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें करदाताओं को आयकर की समस्या व उनके समाधान के बारे में बताया गया। व्यापारियों को उचित आयकर अग्रिम के रूप में नियमानुसार अदा करने के लाभ बताए गए। आयकर विवरणी दाखिल करने सुगम उपाय बताए गए। इस मौके पर उपायुक्त आयकर अरुण कुमार भाटिया ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर आयकर अधिकारी एसपी सिंह, लक्ष्मी मंगतानी, मनोज पांडे, सुनील कुमार द्विवेदी, आयकर निरीक्षक प्रदीप सिंह, अरुण तिवारी, वीरेश कुमार, अंकुर अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें