बबीना। बबीना पुलिस ने गांव बड़ौरा स्थित बबीना कैंट की फायरिंग रेंज किनारे चल रही कच्ची शराब बनाने की भट्टी पर छापामार कार्रवाई कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब के साथ शराब बनाने के उपकरण बरामद किए है।
बबीना एसआई नकुल सिंह ने बताया कि आर्मी इंटेजलीजेंस से सूचना मिली थी कि फायरिंग रेंज किनारे अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने का काम चल रहा है। सूचना पाकर पुलिस टीम ने छापामार कार्रवाई की। जहां मौके से एक पिपिया में रखी 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ शराब बनाने की भट्टी और उपकरण आदि बरामद हुए। इस दौरान पुलिस ने मौके से बड़ौरा निवासी बृजपाल को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। संवाद