फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसीः हत्था चलाते ही हैंडपंप उगलने लगता था शराब, पुलिस ने खोला राज 

Sat, 11 Apr 2020 02:57 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
गोरखधंधा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस ने शुक्रवार को जंगल से एक ऐसा हैंडपंप उखाड़ा जिसमें से अवैध शराब निकल रही थी। दरअसल माफिया ने जमीन में शराब के ड्रम दबा रखे थे और उस पर हैंडपंप फिट कर दिया था। हत्था चलाते ही शराब निकलने लगती थी।

विज्ञापन


माफियाओं द्वारा अपनाई गई इस तरकीब को देखकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए। सब कुछ इतनी सफाई से फिट किया गया था कि यहां से गुजरने वालों को यही लगेगा कि हैंडपंप लगा हुआ है। पुलिस ने यहां से दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है।

अवैध शराब उगलने वाला यह हैंडपंप टहरौली में एक डेरे पर लगा हुआ था। पुलिस जब पहुंची तो एक बार तो हैंडपंप के पास पहुंचकर इधर-उधर तलाशने लगी। लेकिन बाद में पता चला कि शराब के ड्रम जमीन में दबे हुए हैं और उस पर हैंडपंप है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि मौके से भी शराब की बिक्री की जा रही थी। यहां से पैकिंग करके भी अवैध दारू की सप्लाई की जा रही थी। थाना प्रभारी डा. आशीष मिश्रा के मुताबिक जेसीबी मंगवाकर खुदाई कराई गई तो अवैध शराब से भरे हैंडपंप निकले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें