फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ठेका खत्म होने के बाद भी ट्रेन में चल रही थी अवैध वेंडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन (07075) में ट्रेन साइड वेंडिंग का भंडाफोड़ होने के बाद यह बात सामने आई कि ठेका खत्म होने के बावजूद काफी समय से इस ट्रेन में धड़ल्ले से साइड वेंडिंग चल रही थी। यह ठेका आईआरसीटीसी की ओर से दिया गया था। मामला सामने आने के बाद रेलकर्मियों के भी मिलीभगत का अंदेशा जताया जा रहा है। इसकी भी जांच कराई जा रही है।
शुक्रवार को हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन में सवार यात्रियों ने अवैध वेंडिंग की शिकायत टीटीई को दी थी। प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंचने पर आरपीएफ एवं वाणिज्य टीम ने ट्रेन के अंदर से दीपेंद्र सिंह तोमर निवासी हजीरा ग्वालियर, विष्णु सिंह निवासी रिहोली जिला इटावा, राम लखन तोमर निवासी मुरैना, लोकेंद्र सिंह भदौरिया निवासी भिंड, राधेश्याम निवासी मुरैना व शैलेंद्र सिंह तोमर निवासी मुरैना को पकड़ा। उनसे पूछताछ करने पर मालूम चला कि ठेके की अवधि खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000
यात्रियों की शिकायत पर छह वेंडरों पर कार्रवाई की गई है। उक्त वेंडर ठेका खत्म होने के बाद भी काम कर रहे थे। आईआरसीटीसी अफसरों से पत्राचार कर कड़े कदम उठाने के लिए कहा गया है।
अमन वर्मा, सीनियर डीसीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें