फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवंटन से पहले आवासों पर कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
आवंटन से पहले आवासों पर कब्जे
विज्ञापन

झांसी। केंद्र सरकार की ओर से संचालित राजीव गांधी आवास योजना के तहत शहर में मुर्गा-मछली मार्केट के पास बनाए गए आवासों पर आवंटन होने से पहले कब्जे हो गए हैं। आरोप है कि इनमें कई लोग ऐसे हैं जिनका नाम तक सूची में नहीं है। इस संबंध में कई लोगों ने नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के अधिकारियों से शिकायत भी की है।
केंद्र सरकार ने शहरी क्षेत्रों में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को अपना आशियाना दिलवाने के लिए 2 जून 2017 को देश के 250 शहरों में राजीव गांधी आवास योजना शुरू की थी। यह योजना एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में लागू की गई है। आवास बनाने की जिम्मेदारी डूडा को दी गई। डूडा को आवासों का निर्माण कराकर गरीबों को आवंटित करने हैं।
विज्ञापन

इस योजना के तहत डड़ियापुरा स्थित मछली, मुर्गा मार्केट के पास नगर निगम की जमीन पर 114 आवास बनाए जाने की तैयारी की गई। यहां पर सालों से झुग्गी - झोपड़ियों में रह रहे लोगों को चिह्नित कर आवास आवंटित करने के लिए सूची बनाई गई जिससे उनको पक्का मकान बना कर दिया जाए। योजना के तहत 120 लोगों का चयन किया गया। कार्यदायी संस्था ने पिछले साल ही जमीन को समतल कर मकानों का निर्माण कार्य शुरू किया। इससे वहां पर रहने वाले दूसरी जगहों पर चले गए। निर्माण पूरा होते ही सूची में दर्ज लोगों ने मकानों में कब्जा करना कर शुरू कर दिया। वे लोग परिवार समेत मकानों में रह रहे हैं। पात्र लोगों ने आरोप लगाया है कि कुछ मकानों में दूसरे लोगों ने कब्जा कर लिया है। अपात्र लोग मकानों में रह रहे हैं। उनको भय है कि कहीं अपात्र लोगों को ही मकानों का आवंटन न कर दिया जाए। स्थानीय निवासी भज्जू ने बताया कि ऐसे लोग रह रहे हैं, जिनका यहां से कभी कोई नाता नहीं रहा है। वहां रहने वाले इमरान ने बताया कि दस से बारह मकानों में कुछ बाहरी लोगों ने अपने ताले डाल दिए हैं जिनका यहां से कोई भी लेना देना नहीं है। उनके नाम भी सूची में दर्ज नहीं हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में परियोजना अधिकारी संगीता सिंह ने बताया कि पूर्व में निरीक्षण किया गया था, जिसमें पाया गया की सूची में दर्ज लोग ही रह रहे हैं। जल्द ही आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर पात्र लोगों को मकानों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें