फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के अवर अभियंता के बंगले में पकड़ी शराब की अवैध फैक्ट्री

Thu, 09 Mar 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रेलवे के अवर अभियंता के बंगले में पकड़ी शराब की अवैध फैक्ट्री - फोटो : demo
विज्ञापन
पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को रेलवे आफिसर्स कालोनी स्थित एक अवर अभियंता के बंगले में शराब की अवैध फैक्ट्री पकड़ी। इस मामले में अवर अभियंता के पिता को गिरफ्तार किया गया है। मौके से भारी मात्रा में नकली होलोग्राम, ढक्कन और खाली बोतलें मिली हैं। 
विज्ञापन

आबकारी विभाग को सूचना मिली कि रेलवे की ऑफिसर्स कालोनी के बंगला नंबर एफ - 502 में अवैध रूप से देशी शराब का निर्माण किया जा रहा है। इस पर विभागीय टीम ने नवाबाद थाना पुलिस के साथ बंगले पर छापा मारा। यहां देसी शराब के 109 क्वार्टर, 4287 नकली होलोग्राम, 2617 ढक्कन व भारी मात्रा में खाली देसी शराब के खाली क्वार्टर बरामद हुए। मौके से रमेश राय को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका एक अन्य सहयोगी राजू राय भागने में सफल रहा। 
नवाबाद थाना प्रभारी बीएल यादव ने बताया कि उक्त क्वार्टर रेलवे के एस एंड टी विभाग में कार्यरत दीपक राय के नाम आवंटित है। पकड़ा गया अभियुक्त दीपक राय का पिता है। जबकि, मौके से भागने वाला अभियुक्त राजू राय दीपक का भाई है। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। छापामार कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक संदीप त्रिपाठी और पीके गिरी अपनी टीमों के साथ शामिल रहे।  आबकारी निरीक्षक संदीप त्रिपाठी ने बताया कि यह शराब होली के मद्देनजर तैयार की जा रही थी। नकली शराब बाहर से मंगाई जाती थी। बंगले में इसकी नकली बोतलों में रिफलिंग की जाती थी, जिसे बाजार में औने - पौने दामों में बेचा जाता था। उन्होंने बताया कि यह शराब कहां खफाई जा रही थी, इसकी भी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें