फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीआरएस: ज्यादा असंतोषजनक फीडबैक पर चार अफसरों को चेतावनी

Sat, 25 Jul 2026 02:50 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण पर ज्यादा असंतोषजनक फीडबैक होने पर नोडल अधिकारी की ओर से चार अफसरों को चेतावनी पत्र जारी किया गया है। भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति होने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

झांसी की आईजीआरएस रैंकिंग इस बार 15 पायदान फिर फिसल गई। इस बार झांसी का प्रदेश में 67वां स्थान आया है। जनपद में 3869 निस्तारित शिकायतों के फीडबैक में 1940 असंतोषजनक मिले हैं। जनपद में 20 विभागों का फीडबैक सौ फीसदी असंतुष्ट मिला है। बीते दिनों हुई समीक्षा के बाद कई विभागों को नोडल अधिकारी आईजीआरएस की ओर से नोटिस भी जारी किया गया है। इसके अलावा सहायक विकास अधिकारी पंचायत बड़ागांव अश्वनी कुमार यादव, अधिशासी अभियंता जल संस्थान उमेश प्रसाद, समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव, अधिशासी अभियंता विद्युत बृजेंद्र प्रताप सिंह को चेतावनी पत्र जारी किया गया है। सचेत किया है कि इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो। नोडल अधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि सभी विभागों को पत्र लिखकर निर्देश दिए गए हैं कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करें। शिकायत आने पर मौके पर जाकर जांच की जाए। शिकायतकर्ता से भी बात करें। वहीं, जिन विभागों का 70 फीसदी से कम संतोषजनक फीडबैक पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें