फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट

Mon, 10 Aug 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। पति के साथ जा रही महिला से हुई छिनैती का मामला आईजी कानपुर जोन के आदेश के बाद थाना सीपरी बाजार में दर्ज हो सका है।

रूपेंद्र कुमार ने आईजी के एक नंबर भरोसा का पर रविवार को शिकायत करते हुए बताया कि छह अगस्त को वह पत्नी सीमा सिंह के साथ उन्नाव से झांसी-लखनऊ इंटरसिटी द्वारा आए। रात करीब 10.40 बजे वह पत्नी के साथ घर जा रहे थे। चित्रा चौराहा से बीकेडी की तरफ आते समय पीछे से आई बाइक में सवार दो बदमाश झपट्टा मारकर पत्नी से पर्स छीनकर भाग निकले। शोर मचाने पर काफी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ कर मामला रफा दफा कर दिया। सुनवाई न होने पर रविवार को पीड़ित ने आईजी जोन से शिकायत की, जिस पर थाना पुलिस को तत्काल मामला दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पीड़ित ने बताया कि छीने गए पर्स में सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, एक जोड़ी कान के टॉप्स, फोन, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, फोटो पहचान पत्र आदि रखे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें