फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटिंग टिकट पर यात्रा की तो भरना पड़ेगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ट्रेन आने के आधे घंटे पहले बनने वाले आखिरी आरक्षण चार्ट में भी अगर आपकी सीट कंफर्म नहीं होती है और आप वेटिंग टिकट पर ही सफर करते हैं तो रेलवे आपको बिना टिकट मानेगा। ऐसे में पकड़े जाने पर आपको किराए के साथ जुर्माना भरना होगा। त्योहार पर ट्रेनों में बढ़ रही मुसाफिरों की भीड़ को देखते हुए टिकट चेकिंग कर्मचारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल में रेलवे ट्रेनों को स्पेशल बनाकर चला रहा है। इन ट्रेनों में सिर्फ कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही सफर करने की अनुमति दी जा रही है। इस कारण यात्रियों को अपनी सुविधा अनुसार आरक्षण नहीं मिल पा रहा है। जबकि यात्रियों ने करवाचौथ, दीपावली और छठ पूजा के लिए अपने घर लौटना शुरू कर दिया है। स्थिति यह है कि तमाम ट्रेनों में वेटिंग तक कंफर्म नहीं हो रही है। ऐसी स्थिति में मुसाफिर वेटिंग के टिकट पर ही यात्रा करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। मगर चेकिंग के दौरान अगर वेटिंग के टिकट पर यात्रा करते पकड़े गए तो यात्री को बिना टिकट मानकर उससे जुर्माना वसूल किया जा रहा है। इसमें जिस यात्री ने खिड़की से टिकट बनवाया है उसके टिकट पर जो प्रारंभिक व अंतिम स्टेशन दर्ज होगा। उसी हिसाब से किराया लिया जा रहा है। जबकि ऑनलाइन वेटिंग टिकट पर ट्रेन के प्रारंभिक स्टेशन से अंतिम स्टेशन तक का किराया लिया जा रहा है।
स्पेशल ट्रेनों में सिर्फ कंफर्म टिकट वाले यात्री ही सफर कर सकते हैं। वेटिंग के टिकट पर यात्री को बिना टिकट माना जाएगा। पकड़े जाने पर उसको किराए के साथ जुर्माना भरना होगा।
विज्ञापन

अखिल शुक्ला, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (द्तिीय)
जल्द ट्रेनों में मिलेंगे कंबल व चादर, घर भी ले जा सकेंगे किट
कोरोना काल में स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू होने परएसी कोचों के यात्रियों को कंबल, चादर व तकिया देना बंद कर दिया गया था। मगर आगामी सर्दी के मौसम को देखते हुए रेलवे दोबारा इस सुविधा को शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसमें यात्री को पूरी किट तीन सौ रुपये में उपलब्ध कराई जाएगी, मगर पूरी किट खरीदने की अनिवार्यता नहीं होगी। यात्री जरूरत के हिसाब सेे भी सामान ले सकता है। एक कंबल के लिए 180 रुपये, तकिया के लिए 70 रुपये व चादर के लिए 40 रुपये देने होंगे। इस किट को यात्री अपने घर ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें