फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल बत्ती पर नहीं रुके तो एक अप्रैल से कटेगा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर में कमांड कंट्रोल सेंटर के तहत लगाए गए ट्रैफिक सिग्नल का लोग पालन नहीं कर रहे हैं। सोमवार को करीब 1200 वाहन चालकों ने इलाइट चौराहे पर लगे ट्र्रैफिक सिग्नल को लाल बत्ती होने के बाद भी पार किया। इन सभी वाहनों का डाटा कमांड सेंटर में पहुंच रहा है। एक अप्रैल से लाइटों का पालन न करने पर चालान काटने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

महानगर में स्मार्ट सिटी के 181 करोड़ रुपये की लागत से इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर का निर्माण कराया गया है। महानगर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 13 चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल, कैमरे लगाए गए हैं। बीती नौ मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमांड सेंटर का निरीक्षण किया था। इसके दौरान उन्होंने ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के लिए व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए थे। सोमवार को महानगर में ट्रैफिक सिग्नलों ने काम शुरू कर दिया।
इस दौरान इलाइट चौराहे पर 1200 वाहन चालकों ने लाल बत्ती को पार किया। जबकि 1100 वाहन चालकों ने कचहरी चौराहे पर लाल बत्ती के बाद भी रुकना उचित नहीं समझा। इन सभी वाहनों का डाटा कमांड सेंटर में पहुंच गया है। इन वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए सचेत किया जाएगा। वहीं, एक अप्रैल से ट्रैफिक सिग्नल और नियम का पालन न करने पर चालान काटा जाएगा। नगर आयुक्त अवनीश राय ने बताया कि कमांड सेंटर ने काम करना शुरू कर दिया है। लोगों को ट्रैफिक सिग्नलों का पालन करना चाहिए। ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने पर चालान कटेगा। जल्द ही यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी। लोग नियमों के मुताबिक ही सड़क पर चलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें