फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित की समझ है तो आईटी सेक्टर में बनाएं कॅरियर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। भारत सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सर्वाधिक रोजगार देने वाला देश है। साथ ही गणित एवं सांख्यिकी क्षेत्र में भी अपनी उत्कृष्ट पहचान रखता है। ऐसे में अगर आप आईटी सेक्टर में कॅरियर बनाना चाहते हैं, तो बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में चल रहे गणितीय विज्ञान और कंप्यूटर अनुप्रयोग कोर्स चुन सकते हैं। इन कोर्सों की सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में भरपूर मांग है।
विज्ञापन

विद्वानों के मुताबिक किसी को गणित और अंग्रेजी आती है तो वो बेरोजगार नहीं बैठ सकता। बदलते जमाने में पुरानी कहावत में गणित, अंग्रेजी के साथ कंप्यूटर और जुड़ गया है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के गणितीय विज्ञान एवं कंप्यूटर अनुप्रयोग विभाग के प्रो. आरके सैनी का कहना है कि कंप्यूटर कोर्स की मांग पिछले 20 सालों से बढ़ी है। एमसीए और बीसीए कोर्स करके छात्र-छात्राएं बड़ी-बड़ी कंपनियों में रोजगार पा रहे हैं। एमएससी मैथमेटिक्स के छात्र-छात्राएं शिक्षक के तौर पर कॅरियर बना रहे हैं तो एमएससी स्टैटिक्स करके छात्र-छात्राएं डेटा एनालिसिस के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।
उन्होंने बताया कि विभाग में प्रोग्रामिंग, सॉफ्टवेयर बनाने से संबंधित पढ़ाई कराई जाती है। सभी कोर्स वैश्विक आवश्यकताओं के अनुसार शिक्षा और औद्योगिक क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा बनाए गए हैं, जिनमें समय-समय पर बाजार और उद्योग की जरूरतों के अनुसार बदलाव किया जाता है। विभाग के कई छात्र इस समय भारत समेत दुनिया के विभिन्न देशों के उत्कृष्ट संस्थानों में कार्यरत हैं। अंग्रेजी का सामान्य ज्ञान और गणित की समझ रखने वाले विद्यार्थी कोर्स कर सकते हैं।
विज्ञापन

बीयू में प्रवेश पाने का मौका
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में कैंपस कोर्सों के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। छात्र-छात्राओं के पास 10 अगस्त तक फॉर्म भरने का मौका है। हालांकि, 31 अगस्त के बाद लेट फीस लगने लगेगी।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट पास के लिए
कोर्स का नाम: बीएससी मैथ्स, स्टैटिक्स, कंप्यूटर साइंस।
योग्यता: 45 फीसदी से विज्ञान संकाय में इंटर (गणित में 50 फीसदी अंक)
चयन प्रक्रिया: सीधे प्रवेश
अवधि: तीन साल
सीट: 120, फीस: 15000
स्नातक पास के लिए
कोर्स का नाम: एमएससी स्टैटिक्स
योग्यता: 45 फीसदी से बीएससी मैथ/बीसीए/बीएससी(सीएस/आईटी)
चयन प्रक्रिया: प्रवेश परीक्षा
अवधि: दो साल
सीट: 60, फीस: 21500
कोर्स का नाम: एमएससी मैथमेटिक्स
योग्यता: 45 फीसदी से बीएससी मैथ
चयन प्रक्रिया: प्रवेश परीक्षा
अवधि: दो साल
सीट: 60, फीस: 21500
कोर्स का नाम: एमसीए
योग्यता: 50 फीसदी से किसी भी संकाय में स्नातक
चयन प्रक्रिया: यूपीटीयू
अवधि: दो साल
सीट: 120, फीस: 67050
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें