फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव वाहन नहीं मिला तो बच्ची की लाश कंधे पर लेकर पैदल ही निकल पड़े चाचा

विज्ञापन
विज्ञापन
छतरपुर (झांसी)। जिले के बकस्वाहा में शर्मशार कर देने वाला दृश्य सामने आया है। यहां इलाज के दौरान चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। शव वाहन की सुविधा न मिलने के कारण चाचा बच्ची का शव कंधे पर लेकर निकल पड़ा। चाचा के कंधे पर बच्ची का हृदय विदारक दृश्य देख सबकी आंखें भर आईं।
विज्ञापन

बकस्वाहा से चार किलोमीटर दूर पोंडी गांव की राधा पुत्री लक्ष्मण अहिरवार (04 )को बुखार आ गया था। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया था। डॉक्टरों की सलाह पर जिला अस्पताल रेफ र किया गया। वहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। वहां शव वाहन न मिलने पर बच्ची का चाचा शव को कंधे पर ले गया। इस मामले में एसडीएम राहुल सिलाडिया ने कहा कि इसकी जानकारी करता हूं। भविष्य में ऐसा न हो इसको लेकर निर्देश दिए जाएंगे और संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें