फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अंकल का फोन.. बेटा घर से निकला तो पापा पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
लॉकडाउन में घर से बाहर घूम रहे युवाओं को रोक कर उनके घर परिजनों को फोन करके समझाते डियूटी पर तैनात
विज्ञापन
झांसी। लॉकडाउन तोड़ने वालों पर पुलिस सख्ती कर रही है। पिछले 11 दिनों में लॉकडाउन तोड़ने वालों में युवक सबसे आगे रहे हैं। कभी किसी बहाने से निकल आते हैं तो कभी किसी बहाने से। अब पुलिस वालों ने घर से बाहर आने वाले युवकों के परिजनों को फोन करना शुरू कर दिया है। मां-बाप से कहा जा रहा है कि क्या वह अपने बच्चों को घर में नहीं रोक पा रहे हैं। कुछ तो इनकी चिंता कीजिए। अगर दोबारा उनका बेटा सड़क पर दिखेगा तो उसके पापा पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर पुलिस लॉकडाउन का सख्ती के साथ पालन करा रही है। झांसी में हर चौराहे पर मौजूद पुलिस बल घर से बाहर आने वालों को वापस भेज रहा है। लेकिन नौजवान किसी न किसी बहाने से बाहर आ ही जाते हैं। कोई मां की दवाई का पर्चा लेकर आ जाता है तो कोई राशन का थैला थामे होता है। लेकिन अब पुलिस वालों ने घर से बाहर आने वाले युवाओं को रोककर उनके परिवार वालों से बात करना शुरू कर दिया है। जब तक युवक अपने पापा से बात नहीं करा दे रहा है उसे जाने नहीं दिया जाता। इसके पीछे पुलिस का मकसद है कि लोग अपने बच्चों पर निगाह रखें। ताकि उन्हें बाहर जाने से रोका जा सके। एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव का कहना है कि घर वालों से साफ कह दिया गया है कि अगर दोबारा बच्चा घर से बाहर आया तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें