फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे हो गया है कोरोना मेरी जांच करो

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिला अस्पताल में एक युवक ने उस समय सनसनी फैला दी। जब उसने अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से कहा की मुझे कोरोना हो गया है, मेरी तुरंत जांच करो। जांच के दौरान युवक सामान्य पाया गया। तबजाकर चिकित्सकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

अस्पताल में रोजाना पांच से दस मरीज कोरोना की जांच के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन जांच की प्रक्रिया सुनते ही अधिकतर लोग वहां से निकल जाते हैं। बुधवार को जिला अस्पताल में खुशीपुरा निवासी 22 वर्षीय युवक जिला अस्पताल पहुंचा और बोला की मुझे कोरोना हो गया है। यह सुनते ही चिकित्सक तुरंत ही हरकत में आ गए व उसकी काउंसिलिंग करने लग गए। इस दौरान युवक ने बताया कि मेरे कई दोस्तों को खांसी हो रही है। जिससे मुझे भय सताने लगा है, मैंने सोचा की अस्पताल में तुरंत ही जांच हो जाएगी। जिसके चलते अस्पताल में जांच कराने के लिए आ गया हूं। चिकित्सकों द्वारा की गई जांच में युवक सामान्य पाया गया।
इस संबंध में अस्पताल के सीएमएस डॉ. एमसी वर्मा ने बताया कि युवक को कोरोना होने का शक था। जिसके चलते युवक की काउंसिलिंग कराई गई। जिसमें युवक सामान्य पाया गया है। वहीं, उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी बीमारी से निपटने के लिए सरकार द्वारा हरसंभव मदद की जा रही है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है अगर किसी को दिक्कत है तो अस्पताल में जरूर संपर्क क रें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें