फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम झांसी के आकाशवाणी केंद्र से बोल रहे हैं... आपकी समस्याओं को जिम्मेदारों तक पहुंचाएंगे

विज्ञापन
झांसी का आकाशवाणी केंद्र
विज्ञापन
झांसी। आकाशवाणी केंद्र पर अब तक ज्ञानवर्धक और मनोरंजक कार्यक्रमों का प्रसारण ही किया जाता था। लेकिन अब क्षेत्र की बिजली, पानी और सड़क जैसी समस्याओं भी ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी केंद्र) पर प्रसारित किया जाएगा। इसके लिए महानिदेशालय ने अनुमति दे दी है। हर रविवार को शाम साढ़े पांच बजे से छह बजे तक प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन

शुरुआती दौर से ही आकाशवाणी केंद्र शहरी क्षेत्र से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को लोकप्रिय रहा है। वर्तमान में आकाशवाणी केंद्र पर भक्ति संगीत, वंदना, चिंतन, राम चरित्र मानस पाठ, सुगम संगीत, समाचार प्रभात, मॉर्निंग न्यूज, बुंदेली लोक गीत, विविध भारती, युवा वाणी, परिचर्चा, किसान वाणी, महिला मंडल, नारी जगत, चित्रपट संगीत, शाम के समाचार, शास्त्रीय संगीत सहित कई कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाता है। जिसके चलते शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में श्रोताओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लोगों में और अधिक जगह बनाने के लिए आकाशवाणी के स्थानीय अधिकारियों ने दिल्ली स्थित महानिदेशालय से शहर की जन समस्याओं को प्रसारित करने की मांग की थी। मांग को पूरा करते हुए जनसमस्याओं के प्रसारण की अनुमति को प्रदान कर दिया गया है। जिसके तहत आकाशवाणी के नुमाइंदों द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों से बातचीत कर समस्याओं को रिकार्ड किया जाएगा।
आकाशवाणी पर लोगों की विश्वसनीयता को देखते हुए निदेशालय से जन समस्याओं को प्रसारण की अनुमति मांगी गई थी। जिसको प्रदान कर दिया गया है। प्रत्येक रविवार को समस्याओं को प्रसारित किया जाएगा। इसकी शुरुआत आने वाले रविवार से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंज बिहारी, स्टेशन निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें