फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती के बाद पीएनबी को आई सुरक्षा की याद

Tue, 23 Aug 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
thiefing, case, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। दिनदहाड़े हुए डकैती की घटना से सबक लेते हुए अब पंजाब नेशनल बैंक में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं। बैंक प्रबंधन द्वारा सशस्त्र गार्डों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनकी तैनाती रिस्की ब्रांचों में की जाएगी, इनमें भूतपूर्व सैनिकों को मौका दिया जाएगा। 
विज्ञापन


पंजाब नेशनल बैंक की नंदनपुरा स्थित शाखा में 11 अगस्त को दिन में डकैती की वारदात हुई थी। डकैत बैंक में बमबाजी कर ढाई लाख रुपये समेट ले गए थे। इस घटना में बैंक प्रबंधक समेत तीन लोग घायल भी हुए थे। इस शाखा में गार्ड की तैनाती नहीं थी, जिससे बदमाशों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया। लेकिन, अब इससे सबक लेते हुए बैंक प्रबंधन द्वारा झांसी व ललितपुर जिले की पंद्रह बैंक शाखाओं में सशस्त्र गार्डों की तैनाती की जा रही है। इसकी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

झांसी में आठ व ललितपुर में सात सशस्त्र गार्डों की तैनाती की तैयारी है। भूतपूर्व सैनिकों को बतौर गार्ड तैनात किया जा रहा है। बैंक सूत्रों के अनुसार यह गार्ड उन ब्रांचों में तैनात किए जाएंगे, जहां अभी सुरक्षा के समुचित बंदोबस्त नहीं हैं। 
विज्ञापन


‘बैंक झांसी रीजन में पंद्रह सशस्त्र गार्ड भर्ती करने जा रहा है। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बैंक प्रबंधक अपनी शाखाओं की सुरक्षा को लेकर सजग है। इनकी तैनाती किन शाखाओं में होगी? सुरक्षा की दृष्टि से यह अभी नहीं बताया जा सकता। लेकिन, जल्द ही गार्ड बैंक को मिल जाएंगे।’ 
- नीरजा कुमार, मंडल प्रमुख - पीएनबी 

पुलिस के हाथ अब भी हैं खाली 
बैंक डकैती की घटना के फौरन बाद पुलिस की ओर से महत्वपूर्ण सुराग लगने का दावा किया जा रहा था। पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ भी की थी। लेकिन, अब तक पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच पाई है। हालांकि, नवागंतुक एसएसपी ने जल्द खुलासे की बात कही है। इसके लिए उन्होंने पिछले दिनों बैंक का बारीकी से मुआयना भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें