प्रेमनगर के बिजौली निवासी संजीव रायकवार रेलवे ठेकेदार के यहां काम करता था। संजीव का प्रेमनगर क्षेत्र की एक महिला के घर आना-जाना था। इसे लेकर उसका पत्नी रेखा (35) से आए दिन झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार की रात पति ने घर में पार्टी की। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद पत्नी कमरे में जाकर लेट गई।
कुछ देर बाद पति घर में रखा चाकू लेकर वहां पहुंच गया और गुस्से में उसने पत्नी के पेट में चाकू से कई वार किए। इतना ही नहीं, उसने पत्नी के पेट में चाकू घुमा तक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेखा को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान रेखा की मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है। बता दें कि मृतका के चार बच्चे हैं, जिनमें चार लड़की व एक लड़का है।