फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: देश के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना चाहते हैं हिमांशु

Fri, 22 Aug 2025 06:59 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

झांसी में राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
खिलाड़ी हिमांशु - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी बॉक्सिंग छात्रावास के खिलाड़ी हिमांशु यादव ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना चाहते हैं। वे अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिए रिंग में पसीना बहा रहे हैं। उन्होंने कई राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक हासिल किया है। प्रतिभा और खेल प्रदर्शन के कारण उनका चयन इंडिया बॉक्सिंग कैंप के लिए हुआ है।
विज्ञापन


वाराणसी निवासी हिमांशु यादव के पिता खेती-बाड़ी के साथ-साथ दूध बेचने का काम करते हैं। उनके पिता अपने बेटे को बॉक्सिंग खिलाड़ी बनाना चाहते हैं। उनके सपने को पूरा करने के लिए हिमांशु पिछले छह साल से मुक्केबाजी के गुर सीख रहे हैं। इसी दौरान उनका चयन बॉक्सिंग छात्रावास के लिए किया गया। वर्तमान में वह झांसी के मेजर ध्यानचंद ध्यानचंद स्टेडियम के बॉक्सिंग छात्रावास में मुक्केबाजी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने वाराणसी में आयोजित राज्यस्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। झांसी में राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। रोहतक में राष्ट्रीय स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। वर्तमान में उनका रोहतक में आयोजित होने वाले इंडिया कैंप के लिए चयन हुआ है। उनका सपना है कि वह भारत की ओर से ओलंपिक में खेलें और स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर पिता का सपना पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें