फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पति का शव फांसी के फंदे पर था लटका, पत्नी की लाश बेड पर पड़ी मिली; दो मौतों से मचा हड़कंप

Wed, 16 Apr 2025 02:18 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

मध्य प्रदेश के दिनारा निवासी सोनू पुत्र रमेश पत्नी किरण के साथ गुदरी मोहल्ले में ससुराल में रहता था। उसके दो बच्चे हैं। दोनों दादी के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार दोपहर कोतवाली के गुदरी मोहल्ले में बंद कमरे से दंपति का शव बरामद हुआ। पति का शव फंदे से लटका हुआ था जबकि पत्नी की लाश बेड पर पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवो को कब्जे मे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के दिनारा निवासी सोनू पुत्र रमेश पत्नी किरण के साथ गुदरी मोहल्ले में ससुराल में रहता था। उसके दो बच्चे हैं। दोनों दादी के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। आज वापस आने पर दरवाजे बंद मिले। काफी कोशिश के बाद दरवाजे नहीं खुले तो सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। दरवाजा खुलते ही नजारा देख सभी के होश उड़ गए। पुलिस ने दोनों के शवो को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक दोनों की मौत की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें