फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi Fire: शॉर्ट सर्किट से रेलवे अस्पताल के ओटी में भड़की आग, ऑपरेशन शुरू होने से चंद मिनट पहले हुआ हादसा

Wed, 16 Apr 2025 12:40 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

आग लगने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। करीब एक एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से ऑपरेशन थियेटर के भीतर रखा सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से रेलवे अस्पताल के ओटी में भड़की आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार सुबह रेलवे हॉस्पिटल के ओटी में ऑपरेशन से चंद मिनट पहले एसी में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी। आग लगने से अफरातफरी फैल गई। वहां मौजूद मरीजों को मेडिकल स्टॉफ की मदद से बाहर निकाला गया। आग लगने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। करीब एक एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से ऑपरेशन थियेटर के भीतर रखा सामान जलकर नष्ट हो गया।

विज्ञापन


मंडल रेल अस्पताल में बुधवार को गर्भवती महिलाओं के आपरेशन होना था। मरीज के साथ तीमारदार पहुंचना शुरू हो गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है सुबह करीब 9.45 बजे ओटी के भीतर से लगे एसी से अचानक धुआं उठने लगा। कुछ देर में ही एसी के पास से आग की लपटें उठने लगीं। आग की लपटें उठती देख वहां अफरातफरी मच गई। सबसे पहले मरीजों को बाहर निकाला गया। थोड़ी ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पा जा सका।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राज किशोर राय के मुताबिक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आई है। इससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने से अंदर रखी वस्तुएं नष्ट हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें