फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पति-पत्नी के बीच सड़क पर हुई जमकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोंठ। मंगलवार की दोपहर एसडीएम कॉलोनी परिसर में बीच सड़क पर पत्नी-पत्नी के बीच जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई और शांतिभंग में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।
कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति का अपनी पत्नी के साथ काफी समय से विवाद चल रहा है। उनके बीच कई बार मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें पुलिस ने समझौता कराया। लेकिन, दोनों के बीच तनाव लगातार बना हुआ है। दोनों पक्षों के बीच मुकदमेबाजी भी चल रही है। मंगलवार को दोपहर दोनों आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में के बीच सड़क पर मारपीट होने लगी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंची। सूचना मिलने पर पुलिस दोनों को थाने ले आई।
विज्ञापन

यहां पति ने बताया कि उसका पत्नी से सालों से विवाद चल रहा है। पत्नी तरह-तरह के आरोप लगाकर उसे और उसके परिजनों को परेशान करती रहती है। कई बार मारपीट भी कर चुकी है। इसी वजह से उसने अपने मोंठ के आवास के हर कमरे में सीसीटीवी कैमरे रखे हैं, ताकि पत्नी की किसी भी हरकत का प्रमाण सुरक्षित रह सके। पति ने बताया कि उसकी तबीयत खराब होने के कारण वह पुखरायां स्थित अपने घर गया हुआ था। जबकि, पत्नी पिछले दो माह से मायके में रह रही थी। एसडीएम कॉलोनी स्थित आवास बंद था। मंगलवार सुबह पत्नी अचानक मायके से मोंठ आई और बंद पड़े कमरे का ताला तोड़कर भीतर घुस गई। आरोप है कि उसने कमरे में रखी चीजों के साथ छेड़छाड़ की और लगाए गए सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। कैमरे के खराब होने की सूचना मोबाइल पर मिली तो पुलिस को सूचित किया। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को कमरे के सामान से छेड़छाड़ न करने की हिदायत दी। कुछ समय बाद वह भी मोंठ पहुंचा। कमरे पर पहुंचते पत्नी झगड़ा करने लगी।
विज्ञापन

थाने में पुलिस ने दोनों के बीच समझौता कराने की कोशिश की, परंतु वे इसके लिए राजी नहीं हुए। इस पर पुलिस ने दोनों का शांतिभंग की धारा में चालान कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें