फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री की बहू की मौत: बेडरूम में इस हाल में मिले प्रेमी और पति, तीनों बंद कमरे में कर रहे थे शराब पार्टी

Fri, 21 Mar 2025 11:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

करीब एक घंटे तक तीनों ने शराब पी। कुछ देर बाद अंदर से मारपीट एवं गाली-गलौज की आवाज आने लगी। मारपीट की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। तब यह मामला सामने आया।
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार की बहू संगीता की हत्या के आरोप में पति एवं प्रेमी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। घर में दारू पार्टी के दौरान संगीता की हत्या कर दी गई थी। तकिये से गला दबाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पुलिस के घर पहुंचने पर दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस के खटखटाने पर प्रेमी ने दरवाजा खोला। बिस्तर पर संगीता का शव पड़ा था, जबकि सोफे पर पति बेसुध हाल में था। पुलिस दोनों आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। अत्याधिक नशे में होने से अभी तक दोनों कुछ अधिक नहीं बता सके। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

कोतवाली के लक्ष्मी गेट मोहल्ला निवासी रविंद्र बसपा शासनकाल में राज्य मंत्री रहे रतनलाल अहिरवार का भतीजा है। वह पत्नी संगीता अहिरवार (36) एवं तीन बच्चों के साथ लक्ष्मी गेट में रहता था। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार शाम संगीता से मिलने रोहित वाल्मिकी नामक युवक शराब लेकर आया। वह अक्सर संगीता से मिलने आता था। 

यह भी पढ़ें- UP: 'गौरव खाना बना दिया, खा लेना...' पति के लिए लिखी ये बात, उत्पीड़न से परेशान शिक्षिका ने की आत्महत्या

पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना
पति रविंद्र भी घर पर मौजूद था। बेडरूम का दरवाजा बंद करके तीनों शराब पीने लगे। करीब एक घंटे तक तीनों ने शराब पी। कुछ देर बाद अंदर से मारपीट एवं गाली-गलौज की आवाज आने लगी। मारपीट की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दे दी। थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। उस समय कमरा अंदर से बंद था। 
विज्ञापन

बिस्तर पर पड़ी थी संगीता
दरवाजा खुलवाने पर रोहित ने खोला। संगीता की लाश बिस्तर पर पड़ी थी जबकि रविंद्र सोफे पर बेसुध पड़ा था। पुलिस ने कमरे से शराब की तीन बोतलों समेत अन्य वस्तुएं बरामद की हैं। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक हत्या की वजह अभी साफ नहीं हुई है। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

संबंधित वीडियो-


यह भी पढ़ें- UP: शारदा रोड से चाकू, घंटाघर से ड्रम...खैरनगर से नशीली गोली; मुस्कान ने 2KM के दायरे से खरीदा था मौत का सामान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें