भूखे मजदूरों ने ठेले पर रखे चिप्स के पैकेट लूटे
- फोटो : अमर उजाला।
झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर मुंबई से आई श्रमिक एक्सप्रेस में सवार कुछ भूखे मजदूरों ने ठेले पर रखे चिप्स के पैकेट लूट लिए। आरपीएफ ने चिप्स के पैकेट को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।
इस घटना से ट्रेन में सवार दूसरे श्रमिक मुंह ताकते रह गए। वीडियो वायरल होने पर यह मामला चर्चा में आ गया। लॉकडाउन के लगातार बढ़ने के कारण हजारों लोग अभी भी दूसरे शहरों में फंसे हैं।
इन लोगों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए राज्य सरकारों की आपसी सहमति के बाद एक मई से श्रमिक ट्रेनों का लगातार संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत मंगलवार दोपहर के वक्त झांसी स्टेशन पर प्लेटफार्म दो पर मुंबई से गोरखपुर जा रही श्रमिक एक्सप्रेस आकर रुकी।
आईआरआरसीटी के कर्मचारी एक ठेले पर चिप्स के पैकेट व पानी की बोतल डिब्बों में रखकर बांटने के लिए ले जा रहे थे। ट्रेन में बैठे सभी एक हजार से अधिक मजदूरों को एक चिप्स का पैकेट व एक पानी की बोतल मिलनी थी।