फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: लोन दिलाने के चक्कर में सैकड़ों ग्रामीणों को ठगा

विज्ञापन
विज्ञापन
- फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी कार्यालय में ताला डालकर फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरुआसागर। बरुआसागर थाना क्षेत्र में लोन और बीमा का झांसा देकर सैकड़ों ग्रामीणों से लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। एक प्राइवेट कंपनी के नाम से कुछ लोगों द्वारा ग्रामीणों को 50 हजार रुपये का लोन देने का प्रलोभन देकर तीन हजार रुपये से अधिक जमा करा लिए जब तय तारीख पर लोग लोन लेने के लिए पहुंचे तो वहां आरोपी एजेंट कार्यालय पर ताला डालकर फरार हो गया। ठगी के शिकार हुए ग्रामीणों ने अब पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित उर्मिला कुशवाहा, गीता देवी, सावित्री चौरसिया, रामकुमारी, मेना विश्वकर्मा, रानी, अनीता, विनोदी अहिरवार निवासी ग्राम असाटी जिला निवाड़ी मध्य प्रदेश ने बताया कि बरुआसागर के कंपनी बाग पर एक निशु फिंनकेप लिमिटेड के नाम से कार्यालय खोला गया है, इस कंपनी का लोन अधिकारी बताते हुए सूरज तिवारी नाम के एक व्यक्ति ने असाटी गांव पहुंचकर ग्रामीणों को भरोसा देते हुए 50 हजार रुपये का लोन दिलाने के लिए तीन हजार की रसीद कटवाकर तारीख पर बरुआसागर कार्यालय आकर लोन की रकम लेने के लिए कहा गया, जब वह कंपनी के कार्यालय पहुंचे तो वहां ताला लगा हुआ था तथा वह कर्मचारी गायब हो गया। जिसका फोन लगाने पर फोन भी नहीं लग रहा है। इसके साथ ही मकान मालिक भी गायब हो गया है। ठगी के शिकार हुए तमाम लोगों ने थाने पहुंचकर रसीदें, अन्य साक्ष्य पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें