फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा बुद्ध के उपदेशों में है मानव का कल्याण

विज्ञापन
mahatma buddh - फोटो : amarujala
विज्ञापन
झांसी। महात्मा गौतम बुद्ध की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं ने कार्यक्रम किए। महात्मा बुद्ध के चित्र और उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा बुद्ध के उपदेशों में मानव का कल्याण है। जिन्हें अपनाने से जीवन में सुख, शांति और समानता का भाव विद्यमान रहता है।
विज्ञापन

भारतीय बौद्ध महासभा (नागपुर) के तत्वावधान में पत्रकार भवन में गोष्ठी हुई। इसमें मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा ने कहा कि बौद्ध धर्म विश्व के सबसे बडे़ धर्मों में एक है। भगवान बुद्ध का संदेश है कि सिर्फ और सिर्फ वर्तमान में ध्यान देना चाहिए। विशिष्ट अतिथि नरोत्तम स्वामी, संयोजक कुंवर बहादुर आदिम, मोहन नेपाली, संतराम पेंटर, ऋषि आदिम, संतोष रायकवार ने भी विचार व्यक्त किए। शिवा कान्वेंट स्कूल में बौद्ध कबीर झलकारी बाई डा. अंबेडकर चैरिटेबिल ट्रस्ट के कार्यक्रम में डा. बीबी आर्य ने भगवान बुद्ध के बताए पंचशील मार्ग पर चलने का व्रत लिया। इस अवसर पर रूप नारायण वर्मा, डीवी गौतम, अजय अनुरागी मौजूद रहे। गणेश सत्संग भवन में कुशवाहा मित्र उत्थान समिति के कार्यक्रम में संरक्षक विजय कुमार कुशवाहा, अध्यक्ष भारत सिंह कुशवाहा, डा. जगदीश कुशवाहा ने कहा कि भगवान बुद्ध विश्व के सबसे महान महापुरुष है। किशोरी लाल कुशवाहा, महेश कुशवाहा, निर्मल, बाल किशन कुशवाहा आदि ने शरबत वितरण किया। जनसत्ता दल के जिला कार्यालय में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा. मधुपाल सिंह ने कहा कि भगवान बुद्ध करुणा की मूर्ति थे। उन्होंने सभी जीवों को एक समान माना। इस अवसर पर डा. अरविंद सिंह परमार, प्रदीप रायकवार, नरेंद्र कुशवाहा मौजूद रहे। झरना गेट स्थित श्री अंजनी नंदन राम दूताय आश्रम बालाजी धाम में भगवान बुद्ध की जयंती पर अन्नदान किया गया। इस अवसर पर मुकेश सिंघल, नीलू कौशिक, अजय अग्रवाल मौजूद रहे। गणेश सत्संग भवन में सीताराम कुशवाहा, सुदर्शन शिवहरे ने शरबत वितरण किया। अखिल भारतीय जन सुरक्षा समिति के महेश पहलवान, महेश सिद्धि, पप्पूराम सहाय, राजेंद्र फौजी ने महात्मा बुद्ध की जयंती मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें